मंडी: खाना बनाते समय करंट लगने से स्कूल कर्मचारी की मौत; 5 बच्चे हो गए अनाथ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंडी: खाना बनाते समय करंट लगने से स्कूल कर्मचारी की मौत; 5 बच्चे हो गए अनाथ

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर के गांव पुंघडू से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 46 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। बतौर रिपोर्ट, उक्त व्यक्ति को करंट इतना जोर से लगा कि उसका शराएर पूरी तरह जल गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़, गांव पुंघडू में शोभा राम पुत्र नोखू राम निवासी गांव नरायणा बली तहसील करसोग जिला मंडी किराए के मकान में रहता था। मृतक सिहली के सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। वहीं, चार दिन पहले ही वह इस मकान में बतौर किराएदार आया था। इस बीच रविवार की रात को शोभा राम अपने कमरे में खाना बना रहा था। 

इसी दौरान हीटर से निकले करंट की चपेट में वह आ गया और झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे को छोड़ गया है। वहीं, मकान मालिक यश शर्मा को इस हादसे का पता तब चला, जब उन्होंने कमरे से धुंआ निकलते देखा और कुछ जलने की बदबू आई। इसके बाद यश ने जाकर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो शोभा राम जली अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ