अलर्ट: बिलकुल नया है हिमाचल में पाया गया बर्ड फ्लू वायरस, इंसानों के लिए भी घातक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

अलर्ट: बिलकुल नया है हिमाचल में पाया गया बर्ड फ्लू वायरस, इंसानों के लिए भी घातक

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग झील में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। इस सब के बीच जिले में बर्ड फ्लू की आहात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया था और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रयोगशाला में भेजे गए पक्षियों की सैंपल की फाइनल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा था। जो कि अब सामने आ गई है। भोपाल से सामने आई रिपोर्ट में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। बता दें कि इससे पहले आईवीआरआई बरेली की प्रयोगशाला में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 

जिसके बाद अब जाकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि कांगड़ा में मृत पाए गए विदेशी परिंदों में नए वायरस फ्लू एबियन इन्फ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) के लक्षण पाए गए हैं, जोकि पहले के बर्ड फ्लू में में पाए जाने वाले एच1एन1 की अपेक्षा काफी घातक साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि नए वायरस का असर जहां पक्षियों पर होता है, वहीं दूसरे जानवरों के साथ-साथ यह वायरस इंसानों के लिए भी घातक है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे इंसानों की मौत तक भी हो सकती है। 

स्वस्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस नए वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार से इसकी टेस्टिंग सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। अधिकारी की मानें तो इस वायरस के इलाज से संबंधित आवश्यक दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ