सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां पर नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे 105 पर स्थित निर्माणाधिन पुलिया से एक कार गिर गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन और ठेकदारों की लापरवाही के चलते यह हादसा पेश आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिया के सामने कोई भी सुरक्षा निशान ना लगा होने के कारण कार खिसकर नीचे शटरिंग के लिए लगाए गए सरियों पर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कार क्षतिग्रस्त हुई है।
वहीं, कार चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे पुलिया के नजदीक पहुंचे तो वहां किसी प्रकार का बैरीगेट या कोई निशान नहीं लगा हुआ था जिसके चलते उन्हें लगा कि रास्ता खुल चुका है और वह जैसे ही आगे बढ़े तो गाड़ी समेत पुलिया से नीचे जा गिरे। वाहन चालक का कहना है कि वह गाड़ी को धीमी गति से चला रहे थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। शटरिंग में लगे सरियों से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks