'जल्द नहीं बनाया गया जनसंख्या कानून तो बन सकते हैं गृहयुद्ध जैसे हालात'

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

'जल्द नहीं बनाया गया जनसंख्या कानून तो बन सकते हैं गृहयुद्ध जैसे हालात'

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज यानी शुक्रवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की जिलाअध्यक्ष रजनी ने बैठक का आयोजन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निरुपमा शर्मा ने अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान के प्रति प्रेरित किया। निरुपमा शर्मा ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि देश में जल्द ही जनसंख्या कानून न बनाया गया तो गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: शाम से थम जाएगा प्रचार, मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

उन्होंने अपनी इस बात को समझाते हुए कहा कि जनसंख्या बढ़ने से अवसरों में कमी आएगी इस वजह से बेरोजगारी में इजाफा होगा। वहीं, आबादी बढ़ने के साथ ही हर लाभ पाने वाले लोगों के बीच में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी और इस तरह धीरे-धीरे हमारी आने वाली पीढ़ी खतरे से घिर जाएगी। इस दौरान निरुपमा शर्मा ने बैठक में मौजूद महिलाओं को साप्ताहिक मिलन समारोह के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के इस मकसद में एक दिन जरुर कामयाब होंगे। बैठक में मौजूद सभी महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ