अलर्ट: कांगड़ा-सोलन में पक्षियों की मौत के बाद अब इस जिले में मृत मिले कौवे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

अलर्ट: कांगड़ा-सोलन में पक्षियों की मौत के बाद अब इस जिले में मृत मिले कौवे

बिलासपुर। कांगड़ा जिले में पुष्ट हुए बर्ड फ्लू के मामले के बीच प्रदेश के सोलन में भारी मात्रा में मृत मुर्गे मुर्गियां बरामद की गईं। जिसके बाद अब प्रदेश प्रदेश के एक और जिले में इसी तरह का मामला सामने आया है। ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित गोविंद सागर झील व कोल डैम झील में प्रवासी पक्षियों के आने से बर्ड फ्लू की संभावनाएं बढ़ गई थी। 

इस सब के बीच कोलडैम झील के पास कुछ कौवों के मृत पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों के बीच  हड़कंप मच गया है। वहीं, इससे प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई है। कौवों के मृत पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद स्थिति का मुआयन करने के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम कोलडैम के लिए रवाना हुई है। वहीं, ये कौवे कैसे मरे अभी तक इस बारे स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

बताया जा रहा है कि जल्द ही मृत पक्षियों की सैम्पलिंग कर उनकी मौत के पीछे का सच जानने का प्रयास शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, सैंपल की टेस्टिंग के बाद ही कौवों के मरने का असल कारण पता चल पाएगा। इस सब के बीच जिला प्रशासन द्वारा वाइल्ड लाइफ की टीम कोलडैम भेजने व मामला सामने आने पर उचित कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ