शिमला। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन की वजह से लंबे अंतराल के बाद अक्तूबर में कालका- शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया था। उस वक्त स्थिति कुछ ऐसी पहले दिन ट्रेन में सफर करने के लिए एक भी यात्री कालका रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचा था। वहीं, अब नए साल और बर्फबारी के दौर में टॉय ट्रेन में बढ़ रही सैलानियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन को 31 जनवरी तक चलाने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि लॉकडाउन ट्रेन जब चलाई गई थी तो इसे रेलवे प्रशासन ने इसे 30 नवंबर तक चलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद रेलवे ने इसकी समय अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई थी, लेकिन अब ट्रेन में बढ़ती हुई वेटिंग लिस्ट को देखते हुए अब एक बार फिर रेल प्रशासन ने इसे आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
यहां जानें 7 कोच वाली टॉय ट्रेन की टाइमिंग
टॉय ट्रेन में कुल 7 कोच हैं जिसमें सीजेड श्रेणी के तीन डिब्बे, सीजेडआर श्रेणी का एक डिब्बा, जीएस श्रेणी का एक डिब्बा और एफजेड श्रेणी के 2 डिब्बे लगे हुए हैं। ट्रेन कालका- शिमला अप (04515) कालका से दोपहर 12:10 बजे रवाना होती है जोकि शाम 5:20 बजे शिमला पहुंचती हैं, वहीं अगले दिन सुबह शिमला-कालका डाउन (04516) शिमला से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे कालका पहुंचती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks