राशन कार्ड अपडेट कराने अब नहीं जाना होगा सरकारी कार्यालय; पंचायत सचिव आएगा काम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशन कार्ड अपडेट कराने अब नहीं जाना होगा सरकारी कार्यालय; पंचायत सचिव आएगा काम


शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब से राशन कार्ड में नया नाम दर्ज करवाने और नाम कटवाने के लिए लोगों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं होगी। दरअसल अब से हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड पंचायतीराज विभाग बनाएगा। पंचायतीराज विभाग यह काम पंचायत सचिव के जारी करवाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत सचिवों को ट्रेनिंग भी दी है।

इसके साथ ही विभाग द्वारा पंचायत सचिवों को राशन कार्ड के डाटाबेस से संबंधित यूआईडी और पासवर्ड भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसा कि आप सबको याद होगा कि इससे पहले भी प्रदेश में बड़े स्तर पर राशन कार्ड फर्जीबाड़ा हुआ था।

इससे पहले जहां लोगों को पहले राशन कार्ड में अपडेट करवाने या नया राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। वहीं, अगर किसी ने डिपो बदलना भी होता था, तो उसे भी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अबसे खाद्य आपूर्ति विभाग नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग ही लोगों के राशनकार्ड बनाएगा। 

उन्होंने आगे बताया कि अभी राशन कार्ड का पंचायतों में अपडेशन करवाने की प्रक्रिया केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई है। जिसके बाद अब विभाग द्वारा शहरी निकाय के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ