सिरमौर। आ बैल मुझे मार - यह कहावत तो आपने सुन ही रखी होगी। इसी कहावत को चरितार्थ करता एक मामला सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से सामने आया है। दरअसल यहां पर पुलिस के रेगुलर नाके पर चेकिंग होती देख एक युवक ने घबराहट के मारे ऐसा कुछ कर डाला कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से हिमाचल राज्य सीमा पर देर रात को पांवटा पुलिस ने नाके लगाए थे।
इस दौरान चएचसी पांवटा बहराल रुपिंद्र सिंह की टीम ने हिमाचल प्रदेश के हरियाणा के यमुना नगर से जोड़ने वाले एनएच मार्ग पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। पुलिस जांच होती देख कर एक व्यक्ति ने अपनी जैकेट से जमीन पर एक पॉलिथीन बैग को फेंक दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा उसे ऐसा करते हुए रेंज हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद जब युवक द्वारा फेंके गए पॉलिथीन बैग की जांच की गई उसमें से 600 नशीले कैप्सूल मिले।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ किए जाने पर बद्रीपुर वार्ड-3 निवासी कुलदीप ठाकुर के रूप में अपनी पहचान बताई। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks