पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के बेटे पलाहटा पंचायत के नए प्रधान, निर्विरोध निर्वाचित हुए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के बेटे पलाहटा पंचायत के नए प्रधान, निर्विरोध निर्वाचित हुए

ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की गृह पंचायत पलाहटा निर्विरोध चुनी गई है। मंत्री वीरेंद्र कंवर के बेटे दीपंकर कंवर अपनी पंचायत के प्रधान चुने गए हैं। अपने दादा और पिता के नक़्शे कदम पर चलते हुए दीपंकर ने मात्र 27 साल की उम्र में पलाहटा पंचायत से ही राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है। बता दें कि दीपंकर कंवर ने अपने गृह स्कूल से दसवीं और जमा दो के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

दीपंकर कंवर के अलावा पंचायत उपप्रधान शक्ति सिंह, वार्ड सदस्यों में अलका देवी, कमलेश कुमार, ममता देवी, विपिन कुमार, सुरजीत सिंह को भी सर्वसम्मति से चुना गया है। कुटलैहड़ में ऐसा पहली बार हुआ है सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी गृह पंचायत पलाहटा से अपनी राजनीतिक पारी की शरुआत की थी। 

उपमंडल बंगाणा की एकमात्र निर्विरोध बनी पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपंकर कंवर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुटलैहड़ पंचायत पूरे राज्य में विकास के मॉडल पर पहले स्थान पर होगी। बकौल दीपंकर, जनता ने विश्वास जताकर उन्हें प्रधान चुना है। जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ