हिमाचल में अग्नितांडव जारी: परवाणू के उद्योग में लगी आग, दो करोड़ का सामान राख

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में अग्नितांडव जारी: परवाणू के उद्योग में लगी आग, दो करोड़ का सामान राख

सोलन। हिमाचल प्रदेश में अग्नितांडव का दौर जारी है, ताजा मामला सोलन जिले के परवाणू के सेक्टर-2 से सामने आया है। यहां स्थित गत्ता उद्योग में आग लगने के कारण करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने के कारणों का सही पता अबतक नहीं चल सका है। एक अनुमान के मुताबिक़ इस घटना में उद्योग को करीब दो करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। विभाग के जवानों ने मंगलावर रात को लगी आग के बाद बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। दमकल विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ