कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के बीच नशे का क्रेज इस कदर हावी होता जा रहा है कि वो पढ़ाई-लिखाई करने की उम्र नशा कर रहे हैं। वहीं, पैसों की कमी पड़ने पर इस नशे की तस्करी करने से भी गुरेज नहीं खाते हैं। ताजा मामला कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सामने आया है।
जहां पर सदर पुलिस थाना के तहत स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने योल के साथ लगते क्षेत्र बागनी में नशे की खेप बरामद की है। टीम ने मंडी के दो युवकों को 415 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को नशे की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस को सूत्रों द्वारा इस बात की सूचना मिली थी मंडी से दो लड़के चरस लेकर धर्मशाला की तरफ आ रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिव मंदिर बागनी के पास दबिश देकर दो लड़कों को रोका। सामने कड़ी पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। इसके बाद तलाशी लिए जाने पर युवकों के पास से 415 ग्राम चरस बरामद हुई है।
पकडे गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय विकास उर्फ विक्की निवासी गुनेहड़ तहसील जोगिंद्रनगर मंडी व 19 वर्षीय यमन पाल निवासी एहजू जोगिंद्रनगर मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में NDPS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks