चुनाव आयोग से भी तेज निकलीं अंग्रेज कपूर की पत्नी, आवंटन से पहले जारी किया चुनाव चिन्ह

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चुनाव आयोग से भी तेज निकलीं अंग्रेज कपूर की पत्नी, आवंटन से पहले जारी किया चुनाव चिन्ह

चंबाः प्रधान बनने की इतनी जल्दी थी कि चंबा जिला अंतर्गत भरमौर विधान सभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी अनीता कपूर /पति अंग्रेज कपूर  ने बिना चुनाव आयोग के जारी किए ही खुद से अपना चुनाव चिन्ह फाइनल करके पोस्टर छपवा कर प्रचार करना शुरू कर दिए।

मामले की जानकारी जब चुनाव आयोग को मिली तो चुनाव आयोग के भी होश उड़ गए कि आखिर, अभी तक चुनाव चिन्ह जारी हुआ ही नहीं है फिर ऐसे में कैसे कोई चुनाव चिन्ह छपवा कर पोस्टर के साथ प्रचार कर सकता है। 

ग्रामीणों ने कर दी ऑनलाइन शिकायत:

बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चार जनवरी की तिथि को नामांकन की छंटनी प्रक्रिया के लिए निर्धारित किया गया था और छह जनवरी को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न प्रदान करने के लिए निर्धारित किया गया था। नामांकन छंटनी से पूर्व ही विस क्षेत्र भरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पूलन से पंचायत प्रधान के प्रत्याशी ने अपना चुनाव चिह्न निर्धारित करते हुए पोस्टर छपवा कर अपने क्षेत्र के दीवालों पर चिपका दिए।

प्रत्याशी द्वारा चिपकाए गए पोस्टर
प्रत्याशी द्वारा चिपकाए गए पोस्टर

इसकी शिकायत स्थानीय लोगों और अन्य प्रत्याशियों ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को दी। आयोग ने मामले में उचित कार्रवाई करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी चंबा को दी। चंबा जिलाधिकारी ने मामले की जांच का जिम्मा बीडीओ भरमौर को सौंपा है। बीडीओ भरमौर ने उक्त प्रत्याशी को शो-कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश जारी किया है।

आरोपी प्रत्याशी ने रखा अपना पक्ष:

संबंधित प्रत्याशी ने प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अखबार के माध्यम से चुनाव चिह्न प्रदान किए जाने के बारे में बताया गया था। उसका नाम अ अक्षर से आता है। बहरहाल, वर्णमाला के तहत पहला चुनाव चिह्न जो बन रहा था, उसी आधार पर उसने पोस्टर छपवा दिए। गांव में लगे सभी पोस्टर निकलवा दिए गये हैं। 

प्रत्याशी ने लिखित में माफी मांगी है। इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ