कुल्लू के 'रामचंद' को महंगा पड़ा दिल्ली के 'अब्दुल' से सौदा: दोनों गए जेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कुल्लू के 'रामचंद' को महंगा पड़ा दिल्ली के 'अब्दुल' से सौदा: दोनों गए जेल


फरीदाबाद, 2 जनवरी:
कुल्लू का रहने वाला रामचंद फरीदाबाद गया था अब्दुल अजीज को चरस बेचने और गिरफ्तार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को को जानकारी मिली थी कि फरीदाबाद में चरस की बड़ी मात्रा में खरीद-फरोख्त होने वाली है। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और रामचंद सराय थाना के नजदीक अब्दुल अजीज के हाथों चरस बेचते गिरफ्तार हो गए।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान रामचंद ने क्राइम ब्रांच से बताया कि वह कुल्लू जिला के पतली कुल का रहने वाला है और चरस तैयार करने का काम करता है। साथ ही उसने यह भी बताया कि चरस तैयार करने के बाद वह खुद ही खुदरा विक्रेताओं को चरस की सप्लाई करता है। कुल्लू से वह फरीदाबाद अब्दुल को चरस की डिलीवरी देने आया था। अब्दुल के साथ वह पिछले कई वर्षों से धंधा कर रहा है और पहले भी दिल्ली आकर डिलीवरी दे चुका है।

वहीं, दुसरा आरोपी अब्दुल अजीज दिल्ली के ही लाजपत नगर अंतर्गत अमर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिसिया पूछताछ में उसने भी पूरे प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सराय ख्वाजा थाना में NDPS ACT की धारोओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अब्दुल और रामचंद 

क्राइम ब्रांच 85 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 1 किलो 250 ग्राम चरस बरामद हुआ है। दोनों को अदालत में पेश करने की कार्यवाही चल रही है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ