देवभूमि में एक और रेप: सुबह की सैर करने निकली थी नाबालिग, अबरू लूटकर दी धमकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

देवभूमि में एक और रेप: सुबह की सैर करने निकली थी नाबालिग, अबरू लूटकर दी धमकी


रामपुर। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में दुष्कर्म की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामपुर बुशहर से सामने आया है। यहां पर सुबह की सैर करने निकली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के पीडिता ने जब अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों द्वारा बताया गया कि युवती सोमवार 7 बजे सुबह कि सैर के लिए अपने घर से निकली थी। आरोपी युवक करीब 8।30 बजे उससे मिला। उसने नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही किसी को बात न बताने को लेकर धमकी भी दी। अब पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीडिता का मेडिकल करवाया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ