कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ज्वालामुखी-नादौन एनएच-88 पर बस्ती कोहाला से आगे लिंक रोड लाहसन के पास एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां पर एक मोटरसाइकिल (एचपी 55- ए 2625) पर सवार होकर तीन युवक नादौन की तरफ जा रहे थे। इस दौरान युवकों की बाइक हादसे का शिकार हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल आगे चल रहे एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसके बाद दोबारा से अनियंत्रित होकर एक दुकान से टकरा गई। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों सिविल अस्पताल ज्वालामुखी। जहां से एक युवक की बिगडती तबियत देख उसे आरपीजीएमसी टांडा रेफर कर दिया है। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो युवकों का इलाज सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि मोटरसाइकल गुलशन कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मोबालघाट कलूर चला रहा था। युवक अमन कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी मझियार नादौन को गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के चलते चालक गुलशन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमोर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks