जिसके बाद शिकायत के आधार पुलिस ने सैलून संचालक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी श्किायत में लड़की ने बताया कि कुछ पहले पहले उसे किसी समारोह में जाना था, तो उसने हेयर स्ट्रेट करवाने के लिए अपनी सहेली से बात की थी, लेकिन सहेली द्वारा समय पर कॉल न उठाने के बाद वो एक सैलून में चली गई। जहां पर व्यक्ति ने हेयर स्ट्रेट करते समय अपनी बातों में उलझा कर मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग पड़ा।
वहीं, विरोध जताने पर सैलून संचालक ने युवती को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन युवती किसी तरह उसके चुंगल से भाग कर निकली। इसके बाद लड़की ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर सैलून संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामले की संगीनता को देखते हुए गगरेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस न्यायालय में किशोरी के बयान कलमबद्ध करवाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks