मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सरकाघाट की ग्राम पंचायत संधोट से पहली अध्यापिका बनी लीला शर्मा का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शिक्षिका लीला शर्मा के निधन कीखाबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
बता दें कि लीला शर्मा का जन्म एक किसान परिवार में साल 1921 में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सधोट में हुई और वह अपनी पंचायत से पहली महिला शिक्षिक भी बनीं। बचपन से ही संवेदनशील प्रवृत्ति वाली लीला शर्मा ने हमेशा सच बोलने, कर्तव्य के प्रति निष्ठा, सादगी एवं अच्छा आचरण, परिवारिक संस्कार और अपने नियमों के आगे कभी भी समझौता नहीं किया। साल 1988 में वह केंद्रीय मुख्य अध्यापिका के पद से रिटायर्ड हुई थीं।
वहीं, रिटायरमेंट के बाद लीला शर्मा समाज सेवा के क्षेत्र में जुट गई। लीला शर्मा ने जहां पंचायत घर, स्कूल और पटवार घर के लिए अपनी जमीन दान की। वहीं, गरीब लड़कियों की शादी अपने खर्चे पर करवाकर क्षेत्र में मिसाल कायम की। यही नहीं उन्होंने जहां गरीब, असहायों, बीमारों की सेवा में अपना अधिकतर समय व्यतीत किया। उनके निधन से सधोट निवासी आहत हैं। क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks