शिमला। हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 265 करोड़ रूपए के छत्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने राजधानी शिमला स्थित एक कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पंजाब के नवांशहर में स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के खिलाफ दायर की गई है।
बतौर रिपोर्ट्स, इस चार्जशीट में हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्कालीन कर्मचारी, बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी व इस निजी संस्थान के कर्ताधर्ताओं समेत कुल 11 लोगों को आरोपित बनाया गया है। जिसके बाद अब इन सभी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में केस चलाया जाएगा।
इस चार्जशीट में शिक्षा विभाग का तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राजटा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले दायर की गई पहली चार्जशीट में भी अरविंद राजटा को को ही मुख्य आरोपी बनाया गया था।
राजटा के अलावा जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें शिक्षा विभाग के माला मेहता, श्रीराम शर्मा, सुरेंद्र मोहन कंवर, अशोक कुमार, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के हितेश गांधी, प्रेमपाल गांधी, सरोज शर्मा, किरण चौधरी, बैंक कर्मी सुरेंद्र पाल सिंहं, एक अन्य कंप्यूटर संस्थान के सुनील कुमार का नाम शामिल है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks