बड़ी खबर: जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले हफ्ते में खुलेंगे स्कूल, सीएम ने खुद दिए संकेत!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले हफ्ते में खुलेंगे स्कूल, सीएम ने खुद दिए संकेत!

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर कम होना शुरू हो गया है। बीते कल प्रदेश में करीब 100 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इन दिनों प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस सब के बीच देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुलने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार भी अब स्कूल खोलने के ऊपर विचार कर रही है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बुधवार को जन्मदिन था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान भी मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिए कि राज्य के स्कूल कॉलेज में पठन-पाठन जल्द शुरू हो सकते हैं। 

बता दें कि छात्रों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल खोलने के संभावना और तैयारियां पर विचार करने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं समय से सम्पन्न हो इस हेतु भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत तक या फरवरी के पहले हफ्ते हिमाचल में स्कूलों का संचालन शुरू किया जा सकता है। 

संवाद के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि वार्षिक परीक्षाओं को स्कूल में ही आयोजित कराया जाए, साथ ही स्कूल में पठन-पाठन भी जल्द शुरू हो। संवाद के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अधिकारियों के सामने छात्रों की वकालत करते नजर आए।

बता दें कि हिमाचल सरकार की तरफ से प्रदेश के स्कूलों में 12 फरवरी तक की छुट्टी पहले से ही घोषित/प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने संभावना व्यक्त की है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी स्कूल खुल सकते हैं। यदि किन्हीं कारण से जनवरी में पठन-पाठन शुरू नहीं हो पाती है फिर यह तय माना जाए कि अगले माह फरवरी के पहले सप्ताह से ही स्कूल की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही प्रमाणिकता तय हो पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ