शर्मनाक: रेप केस में 7 साल सजा काटकर आए शिमलावासी ने फिर किया दुष्कर्म, अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शर्मनाक: रेप केस में 7 साल सजा काटकर आए शिमलावासी ने फिर किया दुष्कर्म, अरेस्ट

चंडीगढ़। एक विशेष जानवर की पूंछ वाली कहावत तो आप सबने सुन ही रखी होगी कि उसे वर्षों तक भले ही पाइप में घुसा कर क्यों ना रखा जा वो पूंछ टेढ़ी ही रह जाती है। यह कहावत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के हरीश डुली पर बिलकुल सटीक बैठती है, जो हाल ही में रेप के मामले में 7 साल जेल की सजा काटकर बाहर आया था। अभी उसी जेल से आजाद हुए ठीक तरह से 6 महीने का भी समय नहीं बीता था कि उक्त आरोपी ने एक बार फिर इसी तरह की वारदात को अंजाम दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरीश डुली को दोबारा रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

हिमाचल की युवती को नौकरी का झांसा देकर, किया मुंह काला 

ताजा मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती (28 वर्षीय) ने पुलिस को दी गई शिकायत में हरीश पर आरोप लगाते कहा कि वह कोई काम नहीं कर रही थी। एक जानकार के माध्यम से वह हरीश के संपर्क में आई। शिकायत के मुताबिक हरीश ने कहा था कि वह बहुत से लोगों को जानता है, जो नौकरी लगवा सकते हैं। वह लगातार लड़की को आश्वासन दे रहा था कि वह उसे नौकरी लगवा देगा और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा देगा। 

also read: मोदी सरकार ने हिमाचल को इलेक्ट्रिक बस देने से किया इंकार, निजी कंपनी के हाथों बिक रहा HRTC का सपना

2 जनवरी को युवती दोपहर के समय सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंची। आरोपी उसे बलौंगी में अपने कमरे पर ले गया। यहां उसने रेप का प्रयास किया, लड़की ने विरोध किया। उसने लड़की को धमकाया कि वह बदमाश है और उसे जान से मार देगा। डरा-धमकाकर उसने लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद उसे हिमाचल की बस में बैठा दिया। इसके बाद पीड़ित युवती हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंची। उसने अपने किसी जानकार को इस बारे में बताया। उसने युवती को पुलिस में शिकायत देने को कहा। 

सोलन की नाबालिग का भी कर चुका है रेप 

इसके बाद पीड़ित ने चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस द्वारा हरीश का इतिहास खंगाले जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ सोलन में साल 2013 में रेप का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में उसे 7 साल की सजा हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ