शिमला: शूटिंग की ली थी परमिशन और मर्सडीज लेकर रिज पर पहुंच गए, कटा चालान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला: शूटिंग की ली थी परमिशन और मर्सडीज लेकर रिज पर पहुंच गए, कटा चालान

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की आन-बान और पहचान रिज मैदान पर आए दिन फिल्मों और गानों की शूटिंग होती रहती है। हालांकि, इसके लिए प्रशासन से पमिशन लेने की आवशयकता होती है। इसी तरह से परमिशन लेकर रिज मैदान पर एक पंजाबी एल्बम की शूटिंग हो रही थी कि इस बीच शिमला पुलिस की चौकसी और तमाम व्यवस्थाओं को धता बताते हुए एक मर्सडीज कार रिज मैदान पर पहुंच गई। 

also read: मोदी सरकार ने हिमाचल को इलेक्ट्रिक बस देने से किया इंकार, निजी कंपनी के हाथों बिक रहा HRTC का सपना

हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह कारनामा होने के बाद तक पुलिस को इस बारे में कुछ पता तक नहीं चल सका। मिली जानकारी के मुताबिक़ यूपी नंबर की एक गाड़ी लक्कड़ बाजार होते हुए रिज मैदान पर पहुंच गई। यह गाड़ी ऑकलेंड टनल होते हुए रिज पर पहुंची। डीएवी स्कूल के पास पुलिस चेक पोस्ट पर भी इसे नहीं रोका गया। 

बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस के सामने से गाड़ी रिज पर पहुंच गई और कोई कार्रवाई नहीं की गई और गाड़ी को चेक पोस्ट से भी जाने दिया गया। वहीं, गाड़ी के रिज पर पहुंचने के बाद काफी भीड़ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। बाद में गाड़ी का तीन हजार रुपये का चालान काटा गया और गाड़ी को जाने दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ