शिमला। देश भर में कृषि बिल को लेकर एक तरह से आंदोलन का माहौल बना हुआ है, जिसका असर शनिवार को राजधानी शिमला में भी देखने को मिला। शिमला स्थित तिहासिक रिज मैदान पर पंजाब और हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों ने महात्मा गांधी की मूर्ती के नीचे पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ नारे बाजी की।
इस दौरान करीब 30 पर्यटक मौके पर इकट्ठे हो गए और पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ जमकर अपना गुब्बार निकाला। वहीं, इस बारे में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ भी इन पर्यटकों ने बहसबाजी की। यह पर्यटक कृषि बिल के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिसकर्मियों के साथ बहसबाजी के बाद पर्यटकों का बढ़ता विरोध देख पुलिस कर्मियों ने एसएचओ सदर शिमला को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एसएचओ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन द्वारा पर्यटकों को ऐसा ना करने की हिदायत दी गई है। वहीं, पुलिस नारेबाजी करने वाले एक व्यक्ति को सदर थाना में भी ले गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks