शिमलावासियों को जल्द मिलेगी सौगात: ढली हेलीपैड पर ट्रायल शुरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमलावासियों को जल्द मिलेगी सौगात: ढली हेलीपैड पर ट्रायल शुरू


शिमला से हेलीकॉप्टर यात्रा करने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ढली हेलीपैड से उड़ानों का ट्रायल शुरू हो गया है और जल्द ही ढली हेलिपैड के शुरू होने का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 64 हेलीपैड हैं। हिमालय प्रदेश सरकार उड़ान योजना के तहत 11 और हेलीपैड बनाने जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार ये 11 हेलिपैड का निर्माण विधानसभा क्षेत्र नादौन, बड़सर, इंदौरा, जसवां परागपुर, सुलह, बल्ह, गगरेट, हरोली, कुटलैहड़, नाहन व पांवटा में कराया जाएगा।  इस निर्माण हेतु पवन हंस लिमिटेड कंपनी द्वारा विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।

शिमला के ढली हेलिपैड शुरू हो जाने से पर्यटक भी इस सेवा का इस्तेमाल कर पाएंगे। जिससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी साथ ही साथ हिमालय प्रदेश सरकार का अपना हेलिपैड भी होगा। अभी तक प्रदेश सरकार भारतीय सेना का हेलिपैड इस्तेमाल करती है।

कहां बनेंगे हेलीपोर्ट, अनुमानित लागत

बनरेड़ू (संजौली-ढली बाईपास शिमला) 10.00.00.000 रामपुर, (शिमला) 3.59.16.082 झाकड़ी (शिमला) 3.16.02.490 कांगनीधार (मंडी) 5.25.18.539 बद्दी (सोलन) 2.73.29.340 मनाली (सासे कुल्लू) 3.34.41.780

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ