सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित पर्यटक स्थल बड़ोग में एक कोठी मालिक के मेहमानों के साथ आए कुक और चालक की कच्चे कोयले की अंगीठी के धुंए के कारण दम घुटने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, बड़ोग स्थित दिल्ली निवासी अरुण सराफ की कोठी में नव वर्ष के मौके पर उनके कुछ मेहमान आए हुए थे। जिनके साथ चालक और कुक भी थे। ये दोनों रात के वक्त सर्वेंट क्वार्टर में सोने चले गए। जहां पर दोनों ने कच्चे कोयले की अंगीठी जलाई और उसे कमरे में ही रखकर गहरी नींद में सो गए। इसके बाद अगले दिन जब वह दोनों दोपहर तक कमरे से बाहर ही नहीं निकले, तो मालिक ने कमरे में जाकर देखा।
दरवाजा खोलने पर दोनों ही व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद जांच किए जाने पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। मालिक द्वारा घटना के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय और 35 वर्षीय लाल चंद दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks