कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित दूरदराज क्षेत्र काजू खंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर के चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। गंभीर अवस्था में घायल हुए शख्स रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना रामपुर से फोन के माध्यम से सूचना मिलने के बाद एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल में दोनों को इलाज के लिए घायल अवस्था में लाया गया है। जहां पर इलाज के दौरान महिला की जान चली गई।
महिला का नाम और पहचान अमृता पून, पत्नी मनमोहन निवासी गांव पुत्रीगकंडा डाकघर चाइना बागर तहसील सिमली जिला रुकम नेपाल था। वहीं, घायल हुए शख्स की पहचान मनोज गुरंग पुत्र दल बहादुर गांव प्रांगला डाकघर व तहसील शिमली जिला रुकुम नेपाल के रूप में हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks