सुजानपुर/नादौन। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुना सिर पर हैं, जिसके चलते सबे में राजीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिला परिषद वार्डों के लिए कांग्रेसी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करते हुए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए हैं।
बतौर रिपोर्ट्स, जिला परिषद वार्ड नंबर 1 बगेहड़ा से किशोर चंद प्रभारी, भगवान दास, प्यार चंद, रतन चंद, राकेश कुमार सह-प्रभारी, जिला परिषद वार्ड नंबर 2 करोट से जोगिंद्र ठाकुर प्रभारी, वेद प्रकाश डोगराज, सूबेदार निर्मल सिंह, ध्यान सिंह सह-प्रभारी, जिला परिषद वार्ड नंबर 3 टोनी देवी में प्रधान रजनीश कुमारी प्रभारी, कैप्टन भूप सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश पंडित सह-प्रभारी, जिला परिषद वार्ड नंबर 6 अणु से कृष्ण कुमार प्रभारी, डॉक्टर कुलदीप कुमार, कैप्टन धर्म सिंह, प्रवीण कुमार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सुक्खू ने चुनाव आधिकारियों को दे डाली बड़ी चेतावनी
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायती राज चुनाव में नियुक्त अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में नियुक्त अधिकारी राजनीतिक दबाव में कोई गलत काम ना करें।
सुक्खू ने सख्त लहजे में अपनी बात जारी रखते हुए अगर कोई भी चुनाव अधिकारी गलत करता हुआ पाया गया तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उसके घर का घेराव करेंगे। उस चुनाव अधिकारी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे, ताकि सबको सामाजिक न्याय मिल सके और लोकतंत्र में जनता का आदेश सुनिश्चित हो सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks