विदेशी परिंदों का श्मशान बन रही पौंग झील: रहस्यमयी मौतों से मछुआरे और पर्यटक भयभीत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विदेशी परिंदों का श्मशान बन रही पौंग झील: रहस्यमयी मौतों से मछुआरे और पर्यटक भयभीत


कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली वाली पौंग झील विदेशी परिंदों का शमशान बनती जा रही है. बीते कुछ दिनों से लगातार हो प्रवासी पक्षियों की मौतों का रहस्य अभी भी बरकरार है। वहीं, पक्षियों की लगातार हो रही मौतों से प्रभाव यह पड़ा है कि पौंग झील घूमने आने वाले पर्यटकों का आना भी कम होने लगा है। वहीं, विभाग की तरफ से भी झील में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ कीटनाशक दवाई इन परिंदों की मौत का कारण नहीं हो सकती है. संभावना जताई जा रही यह फ्लू है, जो परिंदों में पाया जाता है। इस सब के बीच हर दिन परिंदों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय मछुआरों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झील में और खाली भूमि पर कई परिंदे मरे हुए पाए गए, जिससे अब उनकी चिंता भी बढ़ने लगी है। इन विदेशी परिंदों की लगातार मौतों से झील किनारे बसे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

वन्यजीव प्राणी विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इस विषय पर बताया कि विदेशी परिंदों की मौत के आंकड़े जमा किए जा रहे हैं। विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ इनके बचाव में लगा हुआ है। अधिकारी की तरफ से आगे बताया गया कि पहले दिन मरे परिंदों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ कहा जाएगा। फिलहाल झील में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, झील में विभाग के अधिकारी दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ