मनाली घूमने आए एक और पर्यटक की गई जान; कुल्लू में मछली पकड़ने गया शख्स भी डूबा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मनाली घूमने आए एक और पर्यटक की गई जान; कुल्लू में मछली पकड़ने गया शख्स भी डूबा

कुल्लू/मनाली। हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटकों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल से अपने दोस्तों संग मनाली घूमने आए पर्यटक की यहां मौत हो गई। मृतक की नाम अरविंद राय (26) पुत्र अनिल चंद्र राय था, जो डार्टा मुंडलघाट कोतवाली जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का निवासी था। पुलिस द्वारा इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ 29 दिसम्बर को मनाली घूमने आया था। 

एक जनवरी को वह दोस्तों के साथ अटल टनल रोहतांग की तरफ घूमने गया। इसके बाद जब शाम को वह होटल पहुंचा तो उसे उल्टी होने लग पड़ी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद दोस्तों ने जब सुबह उसे बिस्तर पर बेहोश पाया तो उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया है। 

मचली पकड़ने गया नेपाली शख्स सतलुज में डूबा, हुई मौत 

प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित ब्रौ में एक नेपाली शख्स की डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमोर्टम कराने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। 2 अन्य नेपाली व्यक्ति भी वहीं पर मौजूद थे। दोनों ने मृत व्यक्ति को अपने गांव का बताया। 

उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम बाला राम उर्फ बॉबी पुत्र केसर पुन है जोकि गांव जगाल गांव शानाबैरी जिला रुकम आंचल करनाली प्रदेश नेपाल का रहने वाला है। यह मौजूदा समय में बतौर किराएदार दीपक शर्मा निवासी भडैल के यहां रह रहा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ