ऊना: सड़क हादसे में पति-पत्नी ने गंवाई जान; बेटा-बहु घायल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ऊना: सड़क हादसे में पति-पत्नी ने गंवाई जान; बेटा-बहु घायल

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पड़ने वाले थाना अंब के तहत कुठियाडी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। वहीं, दंपति के बेटा-बहु इस हादसे में घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भारती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र जसवाल पीएसीएल नया नंगल में कार्यरत थे। शनिवार को रविंद्र जसवाल अपनी पत्नी ओम लता, बेटा अमन जसवाल व बहु रवीना के साथ घर से कार में गगरेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कुठियाडी में अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में रविन्द्र जसवाल व उनकी पत्नी की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा व बहू को अंब अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ