ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रहने वाले देश के गद्दार को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। दरअसल पंजाब पुलिस ने ऊना जिले के रहने वाले दो युवकों को पाकिस्तान तक खफिया जानकारी पहुंचाने के आरोप में अरेस्ट किया है। पंजाब पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई हैं। इससे पहले, सिरमौर के कालाअंब के एक युवक को भी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से साझा करता था। इससे ओःले बुधवार को पंजाब पुलिस ने इस मामले से संबंध रखने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में इस बात का पता चला कि इनके तार जिला ऊना से जुड़ रहे थे। गिरफ्तार लोगों में हिमाचल के ही सिरमौर जिले के पीपल गांव का साबिर अली भी शामिल है।
बतौर रिपोर्ट्स, पकडे गए पाकिस्तानी एजेंट व्हाट्स ऐप और डिजीटल माध्यम से ये एयरफोर्स स्टेशन की जानकारी पकिस्तान को साझा कर रहे थे। आरोप है कि इन युवकों ने स्टेशन की ड्राइंग पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से साझा की है। हालांकि इस मामले में फिलहाल सुरक्षा एजेंसिया और पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही हैं। इधर, जिले की पुलिस ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना पुलिस ने जिला ऊना के एक युवक को ऊना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। मामला संवेदनशील होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks