ऊना: ड्राइवर के हाथ से छूटा ट्रैक्टर का कंट्रोल: पलटने पर हुई मौके पर मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ऊना: ड्राइवर के हाथ से छूटा ट्रैक्टर का कंट्रोल: पलटने पर हुई मौके पर मौत


ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसके चलते एक ट्रैक्टर ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ सदर थाना ऊना के तहत पुराना होशियापुर रोड़ लाल सिंगी से गुजर्त५ए वक्त ड्राइवर के हाथ से ट्रैक्टर का कंट्रोल छूट गया, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक का नाम राजेश कुमार पुत्र मलकीयत सिंह था, जो वार्ड नंबर पांच डंगोली का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फुट गहरी खाई में पलट गया था। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ