इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले के मुख्यालय सरवरी में सार्वजनिक शौचालय में रखी गई सब्जियों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कर दिया है। इस मामले में संबंधित दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस बारे खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से अब कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद देर रात ही तहसीलदार कुल्लू अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने उसे सील कर दिया था।
सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सारी सब्जियों को कब्जे में लेकर उसे नष्ट करवा दिया। वहीं, सरवरी में भी फूड इंस्पेक्टर ने सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया और सड़ी गली सब्जियां रखने पर भी कुछ दुकानदारों के मौके पर चालान किए गए।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks