अरे वाह: हिमाचल में फिर शुरू हो रही वॉल्वो बस सेवा: आज जारी होगी SOP

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

अरे वाह: हिमाचल में फिर शुरू हो रही वॉल्वो बस सेवा: आज जारी होगी SOP

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल चलते वॉल्वो बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी , जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि प्रदेश में वॉल्वो बसों का संचालन एक बार फिर शुरू होने वाला है। इस संबंध में आज एक SOP भी जारी की जाएगी। इस बात का खुलासा खुद परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने किया है। 

उन्होंने साफ़ किया कि इस बात का फैसला कैबिनेट में मंगलवार को हो चुका है। उसी के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। गौरतलब है कि हिमाचल वॉल्वो बसों के संचालन में देशभर में अव्वल माना जाता है। हिमाचल से दिल्ली सहित अन्य रूटों पर वॉल्वो बसों का बड़ी संख्या में संचालन होता रहा है। लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते इनके संचालन पर ब्रेक लगा दी गई थी, जिसके बाद अब जाकर एक बार फिर से इनका संचालन शुरू किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ