हिमाचल: कल से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा हाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कल से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा हाल


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला। राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूबे में शनिवार यानी कल से मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। 

वहीं, प्रदेश में तीन से सात जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मौसम में ठंडक भी कम आई है। बता दें कि प्रदेश में साल 2020 की आखिरी रात कम ठंड रही। केवल केलांग और कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ