सोलन के दवा उद्योग में हादसा: करंट लगने से कामगार की मौत, प्रबंधन के खिलाफ FIR

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सोलन के दवा उद्योग में हादसा: करंट लगने से कामगार की मौत, प्रबंधन के खिलाफ FIR


सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां गांव थाना में स्थित दवाई उद्योग में सफाई करने के दौरान करंट लगने से एक कामगार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस द्वारा इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि शिवू कुमार शाह (20) निवासी झारखंड कंपनी में सफाई कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ