सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ में झाड़माजरी की एक कंपनी में कार्यरत एक युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में अदालत ने आरोपी को दस साल के कठोर कारावास व 28 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2015 को झाड़माजरी स्थित ओरया हेल्थ केयर कंपनी में कार्यरत युवती पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बर्फ के नीचे दबा मिला 60 वर्षीय शख्स, ठंड ने छीन ली जिंदगी
बिहार के जिला पटना निवासी संतोष कुमार का कहना था कि वह उससे प्यार करता है। लेकिन युवती की ओर से मना करने पर उसने उस पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे उसे काफी जख्म हो गए थे। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मासूम की अबरू लूटने वाले को जेल में बितानी होगी जिंदगी; मिली उम्रकैद की सजा
शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोषी संतोष कुमार को 326 ए के तहत 10 साल का कठोर कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माना, 354 डी के तहत 3 साल का कारावास व 3 हजार रुपये जुर्माना, 341 के तहत एक माह की सजा, 356 के तहत दो साल की सजा, 379 के तहत दो साल के कारावास की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना न देने पर आरोपी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks