यह भी पढ़ें: देवभूमि में तस्करी जारी: शिमला में पकड़ाई 4 किलो अफीम, चरस और गोलियां भी बरामद- चार धरे
सूबे में अलग-अलग जगहों पर हुई बर्फबारी के कारण तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में 5 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक नहीं बच सका-दो अस्पताल में हैं
हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और सोलन, सिरमौर जिलों के मैदानी हिस्सों में 4 फरवरी को गरज के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस बीच मैदानी भागों में 5 फरवरी और पर्वतीय इलाकों में 6 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। 9 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks