सैकड़ों फुट गहरी खाई में समाई कार
मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परलोग जाने वाली सड़क पर दोगरी के पास शनिवार सुबह मारुति कार सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान अमरचंद पुत्र हेम सिंह निवासी करसोग के रूप में हुई है। अमर चंद करसोग बाजार के वरिष्ठ व्यापारी थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अमरचंद पुत्र हेम सिंह उम्र 52 साल गांव व डाकघर करसोग चैरा की तरफ जा रहा था। लेकिन दोगरी के समीप गाड़ी (HP30-3325) अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। ग्रामीण को भनक लगते ही घटनास्थल की ओर दौड़ गए। यहां पहुंचने पर पाया कि कार गहरे नाले में गिर गई है। जिसमें एक व्यक्ति सवार था। लोगों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना थाना करसोग को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया।
नालागढ़ में ट्रक और मारुति कार में भिड़ंत
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ के किपालपुर गांव में एक ट्रक और मारुति कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मारुति कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल नालागढ़ लाया गया। जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 वर्षीय मंगेतर ने लूट ली किशोरी की आबरू; हुई प्रेग्नेंट- आरोपी अरेस्ट
मिली जानकारी के मुताबिक़ एक घायल व्यक्ति की चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक की हालत कुछ ठीक बताई जा रही है, जिसे वापस नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks