राशिफल 2 फरवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 2 फरवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल है। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। आपमें तर्कशक्ति के साथ विनम्रता भी देखने को मिलेगी।

मेष राशि (Aries) – आज के दिन किसी खास कार्य को लेकर आपको बड़ी राहत महसूस हो सकती है। क्या न करें- आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है।

वृषभ राशि (Taurus) – आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। क्या न करें- आज गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।

मिथुन राशि (Gemini) – आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। क्या न करें- अपने जीवनसाथी के मामलों में दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) – आज पुराने निवेशों के चलते आपकी आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएंगे। क्या न करें- आज अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) – आज अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। क्या न करें- आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

कन्या राशि (Virgo)– आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और सौभाग्य के साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। क्या न करें- महत्वपूर्ण लोगों से बात करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ