चंडीगढ़ -मनाली एनएच पर कार सवार महिला हुई ख़त्म; नैना देवी में खाई में समाई कार, नहीं बचा एक शख्स

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चंडीगढ़ -मनाली एनएच पर कार सवार महिला हुई ख़त्म; नैना देवी में खाई में समाई कार, नहीं बचा एक शख्स

शिमला डेस्क। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा अपडेट प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित नैना देवी और चंडीगढ़ -मनाली एनएच से सामने आई है। इन दो जगहों पर हुए अलग-अलग हादसे में एक महिला समेत कुल दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, अन्य लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। तो आइये एक एक कर जानते हैं दोनों हादसों का ब्यौरा:- 

बिलासपुर में 500 मीटर गहरी खाई में समाई कार, 1 की मौत - 2 घायल 

पुलिस चौकी नैना देवी के अंतर्गत गलुआ के आगे मोड़ पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक कार सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरी है, जिसमें तीन लोग सवार थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर शाम खाई में लुढ़क गई कार; नहीं बचाया जा सका कारसवार

हादसे में एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य जो घायल थे, उन्हे CHC घवांडल इलाज के लिए पहुंचाया गया। मृतक की पहचान भाग सिंह (55) निवासी गांव स्वाना डाकघर नकराना तहसील श्री नैनादेवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जबकि ड्राईवर होशियार सिंह(30) व सागर चन्द (44) घायल है। ये दोनो भी नैना देवी के रहने वाले हैं।

चंडीगढ़ -मनाली एनएच पर हुए हादसे में महिला की मौत 

चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटराईं के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान बबली निवासी परड़ी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी ( एचपी-14-8663)‌ कटरांई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक नहीं बच सका-दो अस्पताल में हैं

इस दुर्घटना में बबली घायल हो गई। उसे गंबीर हालत में जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ