हिमाचल के 1 जिले में 2 घटनाएं: टिप्पर लुढका- कार पर गिरे पत्थर; दो लोग नहीं बच सके

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के 1 जिले में 2 घटनाएं: टिप्पर लुढका- कार पर गिरे पत्थर; दो लोग नहीं बच सके

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दिन में दो घटनाएं होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई है। तो आइये एक-एक कर जानते हैं दोनों दुर्घटनाओं का ब्यौरा: 

मंडी में फिर सरकी चट्टान, एक की मौत

मंडी जिले के दवाडा में चढ़ीगढ़ मनाली हाइवे पर एक पहाड़ी दरक गई है। पहाड़ी के दरकने से मलबा एक कार पर जा गिरा। इस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है। पहाड़ी के दरकने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है और सभी वाहनों को वाया कटौला भिजवाया जा रहा है। 

टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, युवक की मौत

मंडी जिले के ही डोलधार के नवालधार में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पत्थर लेकर नवालधार की तरफ जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 3 युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को खाई से निकाल कर सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही एक घायल ने दम तोड़ दिया जबकि 2 युवकों का सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में इलाज जारी है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से त्रासदी: 2013 से ज्यादा असर-150 लापता, हिमाचल के इन क्षेत्रों में खतरा!

मृतक की पहचान डोलधार निवासी हुकम चंद (45) पुत्र भगत राम के रूप में हुई है जबकि घायलों में डोलधार निवासी कर्म चंद (21) पुत्र दया राम और नालनी निवासी राजेंद्र सिंह (23) पुत्र कर्म सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मोर्टम के लिए भेज दिया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ