हिमाचल: किसानों के समर्थन में निकाली थी ट्रैक्टर रैली, आपस में ही भिड़े ड्राइवर-एक पहुंचा अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: किसानों के समर्थन में निकाली थी ट्रैक्टर रैली, आपस में ही भिड़े ड्राइवर-एक पहुंचा अस्पताल

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सीटू द्वारा किसानों का समर्थन करते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली गई, लेकिन इस रैली में जो हुआ वह अपने आप में हैरान करने वाला था। दरअसल, सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि बिलों के खिलाफ किसानों को एकजुट दिखाने के लिए निकाली गई इस रैली में सीटू कार्यकर्ताओं के बीच ही फूट पड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार रक्कड़ पहुंचने पर रैली के दौरान ट्रैक्टर चालकों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक लहूलुहान हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हो क्या रहा है: कहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, कहीं ट्रैक्टर चढ़ा दिया

जानकारी के अनुसार बुधवार को किसानों के समर्थन में सीटू ने ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली जब मैहतपुर से ऊना आ रही थी तो रक्कड़ पहुंचने पर ट्रैक्टर आगे निकालने की होड़ में चालकों में बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इसी बीच एक चालक ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया, जिसके चलते दूसरा युवक लहुलूहान हो गया। मामला बढ़ता देख अन्य युवकों और किसान नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और घायल युवक का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ