हिमाचल के पंचायत चुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा! कूड़े में फेंके मिले जिला परिषद प्रत्याशी के बैलेट पेपर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के पंचायत चुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा! कूड़े में फेंके मिले जिला परिषद प्रत्याशी के बैलेट पेपर

सोलन। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न हुए करीब 20 दिन से अधिक का वक्त हो चुका है। लेकिन इस सब के बीच प्रदेश के सोलन जिले से एक खबर सामने जिसे जानकर हर कोई चुनाव की प्रमाणिकता को लेकर आपस में सवाल जवाब करने लगा है। दरअसल, जिले के धर्मपुर में कूड़े के ढेर से बैलेट पेपर बरामद हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 वर्षीय मंगेतर ने लूट ली किशोरी की आबरू; हुई प्रेग्नेंट- आरोपी अरेस्ट


बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर से बरामद किए गए सभी बैलेट पेपर वैलिड हैं। धर्मपुर में कूड़े से बरामद किए गए बैलेट पेपरों की संख्या 25 बताई जा रही है। वहीं, चुनाव के बाद वैलिड बैलेट पेपर बरामद होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बैलेट पेपर जिला परिषद दाड़वा वार्ड के चुनाव प्रत्याशी राजकुमार के हैं। धर्मपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति के हुए चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एसडीएम की फेसबुक आईडी भी हो गई हैक, दर्ज हुई शिकायत

पुलिस की मौजूदगी में सभी बैलेट पेपर नायब तहसीलदार को सौंपे गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान मौके पहुंचे हैं, ताकि मामले में किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो सके। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने कहा उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर है और छानबीन शुरू कर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी है। दाड़वा वार्ड से बीजेपी के रमेश ठाकुर ने खुशदेव को 461 मतों से हराकर चुनाव जीता था। वहीं, यह खबर सामने आने के बाद चुनाव हारने वाले अन्य प्रत्याशी भी चुनाव की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठा सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ