शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।
मेष (Aries) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं।
वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों और ना ही हिम्मत हारें। क्या न करें-किसी से न उलझें।
मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी, पर कोशिशभर प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।
कर्क (Cancer) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित ना होने दें।
सिंह (Leo) : आज के दिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहींं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।
कन्या (Virgo) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में कोई नई खुशखबरी आ सकती हैं। क्या न करें-अपनी वाणी को किसी के लिए भी कठोर ना होने दें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks