राशिफल 3 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 3 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

तुला (Libra) : आज यात्रा सुखद व मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को जरा भी अनियंत्रित न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन अपनों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

मकर (Capricorn) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में आप सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का हïर तरहï से ख्याल रखें। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

मीन (Pisces) : आज धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ