शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।
मेष (Aries) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है। पर किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं।
वृष (Taurus) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का आपको लाभ मिलेगा, पर स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।
मिथुन (Gemini) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए जरा भी निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।
कर्क (Cancer) : आज के दिन आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।
सिंह (Leo) : आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
कन्या (Virgo) : आज के दिन आप अपने करीबियों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks