राशिफल 7 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 7 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साल के अंत में कोई भी वाहन लेने से परहेज करें। प्रेम और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार का भी सहयोग बना रहेगा। खर्च को लेकर कोताही ना बरतें। 

तुला (Libra) - आज किसी से भी विवाद न करें ।यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है। अपने अधिकारो का गलत प्रयोग न करें।

वृश्चिक (Scorpio) - पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी।पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे । उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

धनु (Sagittarius) - अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी।प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे ।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर (Capricorn) - कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। परिवार में पूछ परख कम होगी।पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है ।

कुंभ (Aquarius) - आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें ।निवेश शुभ रहेगा। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है ।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

मीन (Pisces) - दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। संतो का सानिध्य मिलेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ