यह भी पढ़ें: सिरमौर जिला परिषद: कांग्रेस ने निर्दलीय को तोड़ा लेकिन अपना घर नहीं संभला, लहराया भगवा
बकौल अनुराग ठाकुर, 'सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेललाइन के लिए 420 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 200 करोड़ और नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के लिए 100 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।' उन्होंने कहा कि रेल विस्तार के लिए 720 करोड़ रूपए की यह मंजूरी यूपीए शासनकाल के वर्ष 2009-2014 (108 करोड़ रुपये प्रति वर्ष) से 613 फीसद अधिक है। यह आंकड़ा दर्शाता है मौजूदा केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में चालू रेल विस्तार परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में वचनबद्ध है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने हिमाचल के नाम जारी किए 93.48 करोड़ रूपए, पढ़ें रिपोर्ट
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमापार से बढ़ते तनाव व गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हमारा जोर इस बार सामरिक महत्व की रेललाइनों को जल्द पूरा करने पर था। सैन्य दृष्टि से भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो सके इसलिए बजट में 420 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, ताकि भविष्य में सीमा पर किसी भी परिस्थिति में सेना को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks