राशिफल 9 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 9 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे।

तुला (Libra) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में ना फंसें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज प्रेम में छल का सहारा ना लें।

मकर (Capricorn) : नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल होगा, विवादों को रिश्तों के बीच ना आने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

मीन (Pisces) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ