राशिफल 9 फरवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 9 फरवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला। 
 हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे।

मेष (Aries) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें-अपने व्यवहार को आज नकारात्मक ना होने दें।

वृष (Taurus) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- काम का बोझ रहेगा, लेकिन तनाव में ना आएं।

मिथुन (Gemini) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। क्या न करें- व्यर्थ की बातों पर आज क्रोध ना करें।

कर्क राशि (Cancer): कर्क (Cancer) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।

सिंह (Leo) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। क्या न करें- संवाद का साथ ना छोड़ें।

कन्या (Virgo) : आज सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों को इग्नोर ना करें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ